मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

 

गिरिडीह/पीरटांड़ (GIRIDIH)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से भरी ऑटो कठवारा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान पांडेयडीह निवासी कुमारी देवी के रूप में की गई है।

Advertisement
कैसे हुआ हादसा :

मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कार्यक्रम आयोजित था। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने पीरटांड़ प्रखण्ड के पांडेयडीह से जेएसएलपीएस से जुड़ी 10 महिलाएं ऑटो में सवार होकर गिरिडीह जा रही थी। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के कठवारा बराकर के बीच स्थित चेकनाका के समीप महिलाओं से भरी वह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार आधे दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गयी। इनमें कई को गम्भीर चोटें आई थी। जिन्हें 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान बीते रात गम्भीर रूप से घायल महिला कुमारी देवी मौत हो गई।

 

मृतका के शव के साथ लोगों ने किया सड़क जाम :

घटना से इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं। आक्रोशित लोगों व मृतका के परिजनों ने मृतका के शव के साथ पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के समीप गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया है।

पहुंची पुलिस कर रही लोगों को समझने का प्रयास:

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क के दोनों ओर बांस का बैरियर लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। लोग जाम स्थल पर नारेबाजी कर रहे हैं। इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ बीडीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने में जुटे हैं।

Advertisement

One Reply to “मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, लोगों ने किया सड़क जाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *