आठ IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, जारी हुई अधिसूचना

रांची (RANCHI)। झारखंड सरकार ने एक बार फिर राज्य में पदस्थापित आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक और राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

Advertisement

 

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि निदेशक के पद पर कार्यरत संजय सिन्हा का तबादला करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के विशेष सचिव के पद पदस्थापित किया गया है।

 

जारी सूची

 

वहीं दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक गोड्डा के उप-विकास आयुक्त के पद पर बने रहने को निर्देशित किया गया है।

 

उसी तरह खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अपर सचिव विजय कुमार गुप्ता को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

 

जबकि धनबाद के उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह को प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

चतरा के उप-विकास आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार गुप्ता को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *