गिरिडीह के अभिजीत सिंह को मिला बेस्ट एक्टिव रेफरी का सम्मान

GIRIDIH (गिरिडीह)। झारखण्ड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर के आंनद ग्रीन बॉल स्टेडियम में बीते 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी।

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में कराया गया था। जिसमे पूरे भारत के विभिन्न प्रांतों से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमे गिरिडीह से दो प्रतिभागी पूजा कुमारी और अभिजीत सिंह शामिल हुये थे।

 

 

बताया कि इस सेमिनार में बतौर प्रशिक्षक कर्नाटका के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ थिरुमल जे पहुंचे थे। जिन्होंने तीन दिनों तक सभी प्रतिभागियों के प्रशिक्षण दिया।

 

सचिव श्री स्वर्णकार ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत अलग अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरियों की एक सूची बनाई। जिन्हें सेमिनार के समापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के रूप में सम्मानित किया गया।

 

 

गिरिडीह के अभिजीत सिंह के इस उपलब्धि के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक निर्भय कुमार शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

One Reply to “गिरिडीह के अभिजीत सिंह को मिला बेस्ट एक्टिव रेफरी का सम्मान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *