GIRIDIH (गिरिडीह)। भारतीय जनता पार्टी की गिरिडीह नगर इकाई द्वारा नगर कार्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शहवादी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि समेत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य व प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा के संदीप डंगाइच, सुभाष सिन्हा, दिनेश यादव, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, पूनम प्रकाश, मुकेश जालान, प्रो विनीता कुमारी, संजू देवी, ज्योति शर्मा, समीर दीप, अमित आर्य, संजीव सिंह, रंजीत बरनवाल, अरुण भदानी, पवन कंधवे, संजय साहू, अजीत राम, अशोक केसरी, पवन शर्मा, आदित्य यादव, नीलू सिंन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिन्दर सिंह बग्गा ने एवं संचालन नगर महामंत्री रणजीत सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा ने की।