RANCHI (रांची)। झारखण्ड में पिछले 24 घण्टों से चल रही राजनीतिक उथल पुथल और ऊहापोह की स्थिति पर विराम लग गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमन्त सोरेन के मुख़्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन झारखण्ड में विधायक दल के नए नेता चुने गए। चंपई सोरेन ने गुरुवार देर रात 11 बजे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल ने चंपई सोरेन का सरकार बनाने का न्योता दिया है।
चंपई सोरेन आज यानी 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, हालांकि शपथग्रहण समारोह का समय नहीं बताया गया है। राज्यपाल ने चंपई को 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने का समय दिया है। चंपई को 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा।
उधर महागठबंधन के विधायक रांची से हैदराबाद नहीं जा पाए। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दो घंटे से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन में बैठे रहे, लेकिन घने कोहरे की वजह से विमान नहीं उड़ सका। उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई।