GIRIDIH (गिरिडीह)। कुशवाहा संघ की ओर से जननायक स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती मनायी गयी। इस फौरन रीतलाल वर्मा चौक पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, कुशवाहा संघ के कार्यकरी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर समेत संघ से जुड़े कई लोगों ने पूर्व सांसद स्व वर्मा के प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर वक्ताओंने स्व वर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक जननायक थे। उन्होंने लगातार पांच बार कोडरमा से सांसद के रूप में और एक बार जमुआ विधानसभा का नेतृत्व किया। उनके कायों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने सभी धर्म व जातियों को लेकर राजनीति की थी।
मौके पर कुशवाहा संघ के नगर मंत्री हरिनंदन प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, राम किशोर वर्मा, महेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा, अशोक वर्मा, बाल कृष्ण सिन्हा आदि मौजूद थे।