बोकारो ः जिला पुस्तकालय बोकारो द्वारा जिला पुस्तकालय के लिए सदयस्ता अभियान यात्रा चलाया गया, जिसका नेतृत्व जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन एवं मानद प्रशिक्षण पदाधिकारी रेड क्रॉस एवं सिविल डिफेंस डॉ एसपी वर्मा ने किया। इस यात्रा में आम लोगो को पुस्कालय से जुड़ने के लिए और सदयस्ता लेने के लिए बताया गया। इस सदस्यता यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में शिक्षा को एकाग्रता से ग्रहण करने के लिए जागरूक करना था, क्योंकि जिला पुस्कालय में शान्ति पूर्वक बैठकर पढने की सुविधा उपलब्ध है। यह सदस्यता अभियान जिला पुस्तकालय भवन बाजार होते हुए चेकपोस्ट तक फिर वापस चेकपोस्ट से मेनरोड होते हुए अंबेडकर चौक तक फिर वहां से वापस पुस्तकालय भवन में जाकर समाप्त किया गया। सदस्यता अभियान के बाद जिला खेल पदाधिकारी एवं मानद प्रशिक्षण पदाधिकारी रेड क्रॉस ने लाइब्रेरी में पढ़ रहे सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने अन्य सहपाठियों एवं मित्रों को अधिक से अधिक संख्या में लाइब्रेरी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। जागरुकता अभियान के दौरान सिविल डिफेंस बोकारो एवं लाइब्रेरी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।