रांची – न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का मधुपुर तक हुआ विस्तार

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के रेल यात्रियों के लिये खुशखबरी भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने न्यू गिरिडीह- रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का मधुपुर तक विस्तार कर दिया है। जल्द ही यह ट्रेन रांची से खुलकर न्यू गिरिडीह स्टेशन से होते हुए मधुपुर जंक्शन तक जाएगी।

 

रेलवे बोर्ड द्वारा इस विस्तार से सम्बन्धी समय सारणी भी जारी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी

 

जारी समय सारणी के अनुसार
यह ट्रेन अब रांची से सुबह 6 बजे खुलकर दोपहर 12:55 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी और न्यू गिरिडीह से दोपहर 01 बजे खुलकर 01: 50 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी।

 

वहीं अपराह्न 03 बजे मधुपुर से खुलकर ट्रेन 03: 50 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी और 03:55 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन से खुलकर रात्रि 11: 15 बजे रांची पहुंचेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement