राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 29 को हजारीबाग में

GIRIDIH (गिरिडीह)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सह वनभोज का आयोजन आगामी 29 दिसंबर को हजारीबाग स्थित कन्हरी हिल में आयोजित है।

 

इस बैठक में पिछले साल की संगठन की समीक्षा और आने वाले वर्ष में संगठन विस्तार एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी जनवरी माह में रांची में होने वाले प्रदेश सम्मेलन पर विचार विमर्श होगा।

 

 

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार राज एवं संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार करेंगे।

 

उक्त बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बबलू सागर मुंडा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रणजीत राम के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement