श्री कबीर ज्ञान मंदिर में श्रीमद्भागवत गीता जयंती का भव्य आयोजन कल शनिवार को

GIRIDIH (गिरिडीह)। श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिहोडीह में मोक्षदा एकादशी के अवसर पर शनिवार को श्रीमद् भागवत गीता जयंती का भव्य आयोजन होगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है

 

कार्यक्रम के दौरान 23 दिसम्बर शनिवार को सदगुरु मां ज्ञान के सानिध्य में 501 व्रतियों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों का सस्वर पाठ किया जाएगा। जबकि संध्या पहर श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान गोष्टी का आयोजन होगा। जिसमें संतो मनीषियों तथा विद्वत जनों द्वारा गीता पर उद्बोधन एवं विचार–मंथन किया जाएगा।

 

 

 

वहीं रविवार 24 दिसंबर सुबह श्रीमद्भागवत गीता ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें गीता के श्लोक के मंत्रोचार द्वारा हवन किया जाएगा। तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

 

 

 

मौके पर सदगुरु मां ज्ञान ने कहा की समस्त शुभत्व का आगार है गीता। समस्त कल्याणकारी पहलू गीता में संजीवन बूटी की तरह चमचमाते हैं। जिन उपनिषदों को पढ़कर विश्व मनीषा दातों तले अंगूली दबा लेने को विवश होती हैं, उन उपनिषदों का सार है गीता।

Advertisement
Advertisement
Advertisement