झामुमो की बैठक में दो दर्जन लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता

◆सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर तथा माला पहना किया सभी का स्वागत
Advertisement

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। झामुमो जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

बैठक में जहां संगठन की मजबूती समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं इस दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी सुशांत सिन्हा के नेतृत्व में लगभग 25-30 लोगों ने झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष गुरु एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नीति सिद्धांतों को मानते हुए हैं विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के समक्ष झामुमो का दामन थामा।

 

 

विधायक सोनू एवं जिलाध्यक्ष ने उन सभी नवागन्तुक सदस्यों को पार्टी का अंग वस्त्र भेंट कर और फूल माला पहना पार्टी में स्वागत किया। मौके पर विधायक सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखण्ड के कार्यों से प्रभावित होकर लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। कहा कि सभी नये साथियों का पार्टी में स्वागत है। पार्टी हर सुख दुख में हर साथियों के साथ खड़ा है।

 

वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि नये साथीयो के आने से गिरिडीह शहरी क्षेत्रों में संगठन के विस्तार में मज़बूती मिलेगी। उन्होंने भी सभी नये साथियों का झामुमो परिवार में स्वागत किया। बैठक में राकेश रंजन, राकेश सिंह रोकी, मो॰ चाँद रसीद, मो॰ ज़ाकिर, मो॰ नूर, सुमित कुमार, राकेश सिंह टुन्ना सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *