गिरिडीह। रेडक्रॉस सोसायटी का सत्र 2023-26 के का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष एसडीएम विशालदीप खलखो के देख रेख में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया।
जिसमे अरविन्द कुमार चैयरमेन, विवेश जालान सचिव, चरणजीत सिंह सलूजा वाइस चैयरमेन, निकिता गुप्ता उपसचिव एवं मुकेश जालान कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मदन विश्वकर्मा, डॉ तारकनाथ देव, राकेश मोदी, डॉ आजाद और संजय भूदोलिया शामिल किये गये।
बता दें कि रविवार सुबह 10 बजे से रेडक्रॉस भवन में मतदान की प्रक्रिया शुरू की गयी। मतदान शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी स्वंय सदलबल मुस्तेद दिखे। दस सदस्यीय कार्यकारिणी के लिये कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे।
जिनके भाग्य का फैसला सोसाइटी के 206 स्थायी सदस्यों में 162 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर किया। मतदान की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। उसके बाद मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम विशालदीप खलखो की मौजूदगी में मतगणना पश्चात विजयी रहे समिति सदस्यों की घोषणा किया।