आजसू पार्टी की केन्द्रीय महासचिव बनी यशोदा देवी, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

डुमरी (GIRIDIH)। आजसू पार्टी की केन्द्रीय सचिव सह डुमरी विधानसभा प्रभारी रही यशोदा देवी को पार्टी का केन्द्रीय महासचिव बनाया गया है। यशोदा देवी केके केंद्रीय महासचिव बनाये जाने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

 

पार्टी नेताओं ने यह आशा व्यक्त किया है कि यशोदा देवी के केंद्रीय महासचिव बनने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

 

वहीं आजसू की नव नियुक्त केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी।

 

बधाई देने वालों पार्टी नेताओं में पूर्व अल्पसंख्यक केन्द्रीय अध्यक्ष नजरूल हुसैन हाशमी, बगोदर विधानसभा प्रभारी अनूप पांडेय, जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो, प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो, पिंटू कुमार, फलजीत महतो, रामू महतो, शंभूनाथ महतो,पप्पू कुमार आदि शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement