RANCHI (रांची)। झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर में हुआ। अतिथि के तौर पर पूर्वी घोष, शालिनी प्रसाद, सीता सिंह, बीपेंद्र सिन्हा, मिथिलेश कुमार उपस्थित थे।
करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।
प्राचार्य ने कहा कि झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन लौहनगरी में होना बड़ी बात है। यह महोत्सव फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के लिए कुछ नया जानने-सीखने का अवसर प्रदान करता है। मास कम्युनिकेशन विभाग की प्रमुख डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। फिल्म निर्माण से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। करीम सिटी कॉलेज में फिल्म निर्माण से जुड़े कोर्स कराए जाते हैं। यह महोत्सव 7 नवंबर तक चलेगा।
वहीं, आयोजक संजय उदय सतपथी ने कहा कि झारखंड फिल्म महोत्सव के प्राइज नाइट में मुख्य अतिथि के तौर पर मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी, सम्मानित अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक उपस्थित रहेंगे। अवार्ड नाइट समारोह का आयोजन एक्सएलआरआई सभागार में होगा। इसमें झॉलीवुड के कलाकार भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका कुमारी, दिव्यांशी कुमारी, जिया सिंह, ज्योति कुमारी, रितिका, पूजा, फिरदौस, अभिषेक सारंगी, मनमोहन मिश्रा, सुधीर कुमार, राजेश प्रधान, राज प्रामाणिक, अमित सिंह, जोली पति सत्पथी, सुदेशना सत्पथी, अभय सत्पथी, स्मारिका मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्ट : एजेंसी