GIRIDIH (गिरिडीह)। गाण्डेय थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने थाना क्षेत्र के घाटकुल गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को साइबर अपराध को अंजाम देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में मो कुर्बान अंसारी (उम्र 26 वर्ष) पिता मो हलीम अंसारी, एवं मो आसिफ अंसारी (उम्र 28 वर्ष) पिता मो शेखावत अंसारी शामिल हैं। दोनों अपराधी गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल के निवासी है। उक्त जानकारी एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सदर के निर्देशानुसार गाण्डेय के सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त कार्रवाई की गई। टीम में थाना प्रभारी गाण्डेय साकेत प्रताप देव, पुअनि राजीव रंजन कुमार, आरक्षी कृष्णकान्त कुमार गुप्ता, छोटु वर्मा, कुन्दन कुमार सिंह, अर्जुन महतो एवं शानु कुमार शामिल थे।
एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनमे एक सिल्वर रंग का OPPO कंपनी का मो0 जिसका IMEI नं0 863782059882539, 863782059882521 जिसमें जियो का सीम नं0 9391948975 एवं एयरटेल का सीम नं 7684057319, एक सिल्वर गोल्डेन रंग का Realme C53 मोबाईल जिसका IMEI No. 865722068724312, 865722068724304 जिसमें जियो का सीम नं0 9608741801 लगा हुआ है। तथा एक आसमानी रंग का Rralme Narzo मोबाईल जिसका IMEI No. 862984056402912, 862984056402904 जिसमें जियो का सीम नं0 9334188465 एवं 8084202583 लगा है। इसके बारे में अपराधियों ने बताया कि यह उसका व्यक्तिगत मोबाईल हैं। इसके साथ एक काला रंग का APPLE IPHONE 8 जिसका IMEI 352998099782962 एवं बैगनी रंग का OPPO F1IPRO मोबाईल जिसका IMEI नं0 860643048879775, 860643048879767 जिसमें जियो का सीम नं0 7979758340 एवं एयरटेल का सीम नं0 9006001878 लगा है।
एसडीपीओ ने बताया कि उक्त दोनों अपराधियों को घाटकुल गांव स्थित सरकारी स्कुल के समीप रंगे हाथ साइबर अपराध करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध गाण्डेय थाना कांड सं0- 85/2023, दिनांक 26.10.2023 में धारा 411/ 414/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120(b)/34 IPC& 66(बी) / 66(सी) / 66(डी) IT. Act 2000 अंकित कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।