सदर अस्पताल के छठे तल्ले से कूदी महिला, रिम्स में हुई मौत

RANCHI (रांची)। सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे एक महिला अस्पताल भवन के छठे तल्ले से कुद गई। छठे तल्ले से गिरने की आवाज सुनाई दी उसके बाद सदर के इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इमरजेंसी से महिला को रिम्स रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 24 साल की महिला रामगढ़ की रहने वाली थी और पिछले नौ दिनों से सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले में भर्ती थी।

 

सदर अस्पताल में होनी थी बच्चेदानी की सर्जरी

 

मंगलवार को बच्चेदानी की सर्जरी होनी थी। सुमंती के पति शहदेव मंडल ने बताया कि लंबे समय से उसके पेट की समस्या से ग्रस्त थी। लोगों ने बताया कि हर दिन सुबह शाम वह वार्ड के बाहर टहलती थी। पति शहदेव मंडल ने बताया कि गिरने के बाद पत्नी की सांसे चल रही थी। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने देखने के बाद रिम्स रेफ़र कर दिया। लेकिन रिम्स लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी धड़कन बंद हो गइ थी। रिम्स पहुंचने के बाद इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मरीज को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर, रिम्स में मृत घोषित करने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया।

पिछले काफी समय से तनाव में थी महिला

 

पति ने बताया कि पत्नी कुछ सालों से लगातार बीमार पड़ रही थी। डेढ़ माह पहले भी सुमंती देवी को रिम्स में भर्ती किया गया। थायराइड की परेशानी के कारण उस समय करीब 15-20 दिन एडमिट थी। सालों से काफी दवाएं खानी पड़ थी। इस वजह से वह लगातार तनाव में रहती थी। सुमंती हमेशा कहा करती थी दवाइ खाने से परेशानी जैसा लगता है। एक बीमारी ठीक होने के बाद दूसरी बीमारी हो जा रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement