पति के प्रेमिका से बीच सड़क पर भीड़ गयी पत्नी, हुआ दोनों में झोंटाझोंटी

◆ पुलिस ने किया हस्तक्षेप, तीनो के ले गयी थाने

 

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। बीच सड़क पर अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख पत्नी भड़क गई और पति के प्रेमिका से भीड़ गयी। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मौजूदगी में पत्नी ने पति की प्रेमिका के गुत्तमगुत्थी हो उलझ गयी, और दोनों के बीच सड़क पर ही घमासान हो गया। दोनों के बीच खूब झोंटाझोंटी हुआ।

 

पहली पत्नी पति को अपने साथ ले जाने पर अड़ी

 

घटना जिले के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत जमुआ- दुम्मा मुख्य पथ की बतायी जाती है। जहां विवाहिता ने अपने पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर सवार देखी। उसने वाहन रोक कर अपने पति को अपने साथ ले जाने की जिद्द पर अड़ गयी। इस दौरान पति की प्रेमिका बीच मे आयी तो वह उससे उलझ गयी। इस दौरान पत्नी की उसके पति के साथ भी खूब नोंक झोंक हुई।

 

नारायण ने ऑर्केस्ट्रा गर्ल से कर ली दूसरी शादी

 

जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के दुम्मा निवासी नारायण साव की शादी 2021 में द्रोपदी देवी के साथ हुई थी। दोनों का परिवारिक जीवन काफी सुखमय बीत रहा था। इस दौरान द्रोपदी एक बच्ची की माँ बन गयी। इसी दौरान नारायण साव एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल के प्रेम जाल में फंस गया। प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने इसी वर्ष 2023 में शादी भी रचा लिया। ऑर्केस्ट्रा गर्ल से शादी करने के बाद नारायण अपनी पहली व्याहता पत्नी द्रोपदी और एक दुधमुंही बच्ची से मुंह फेर लिया।

 

 

बीच सड़क पर दोनों पत्नियों में हुई मारपीट

 

नारायण द्रोपदी को दरकिनार कर ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ही अधिक से अधिक समय रहने लगा। यह बात नारायण की पहली पत्नी को काफी नागवार गुजर रही थी। इसी दौरान उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख ली। और, वह आव देखी न ताव बीच सड़क पर ही पति को रोक कर अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान नारायण की प्रेमिका ऑर्केस्ट्रा गर्ल जो अब उसकी दूसरी पत्नी है, वह अपने पति को अपने साथ ही रहने की जिद्द पर अड़ गयी। फिर क्या था? नारायण की दोनों पत्नियां बीच सड़क पर भीड़ गयी और दोनों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हुई।

 

पहुंची पुलिस, ले गयी तीनों को थाने

घटना की सूचना पाकर जमुआ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को समझा बुझा कर मामले न केवल शांत कराया, बल्कि तीनो को अपने साथ लेकर थाना आ गयी। जहां नारायण की पहली पत्नी द्रोपदी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। बहरहाल पुलिस इस मामले में तीनों को समझने में जुटी रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement