सलैया स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक दिव्यांग की मौत

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। पचम्बा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह निवासी आबिद अंसारी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पचम्बा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

 

 

घटना के बाबत प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सलैया स्टेशन के समीप रेल पटरी पर आबिद चहलकदमी कर रहा था। ज्योंहि कोडरमा- न्यू गिरिडीह लोकल ट्रेन सलैया स्टेशन के समीप पहुंची उसने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक आबिद अंसारी एक शादी सुदा एक पैर से दिव्यांग व्यक्ति था।

 

 

लोगों ने बताया कि पति – पत्नी में किसी बात को लेकर बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जिस कारण गुरुवार को भी वह अपनी जान देने घर से निकला था। लेकिन ग्रमीण ने उसे समझा-बुझा कर वापस घर पहुंचा दिया था। सम्भावना व्यक्त किया जा रहा है कि उसी विवाद के कारण आज उसने ट्रेन से कट कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया साबिर आलम समेत काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और इस दर्दनाक हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त किया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement