करम डाली में दौड़ा करंट, करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की हुई मौत

 

 

RANCHI (रांची)।  हजारीबाग जिले के इचाक के जलौंध गांव के भुइंया टोली में मंगलवार सुबह करम डाली में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। वही कोडरमा जिले में भी करमा पर्व के दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार करम डाली हजारीबाग जिले के इचाक के जलौंध गांव के भुइंया टोली के अखरा में करम डाली लगायी गयी थी। मंगलवार सुबह गांव की दर्जनों महिला और पुरुष डाली के चारों ओर परिक्रमा कर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान डाली में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी।

 

वहीं दूसरी घटना कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के देवीपूर पंचायत अंतर्गत डोंगोडीह में घटी। यहां भी करंट की चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक डोंगोडीह निवासी बिनोद साव था। जानकारी अनुसार सोमवार की रात कर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की धुन पर सभी नृत्य कर रहे थे।

 

इसी दौरान एक सोलह वर्षीय युवक करंट के चपेट मे आ गया उसे करंट की चपेट मे आते देख पास खड़ा बिनोद उसे बचाने गया। बनोद ने उस युवक को तो बचा लिया लेकिन खुद करंट की चपेट मे आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बिनोद को करंट की चपेट से छुड़ाया और आनन फानन मे उसे सदर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते मे ही बिनोद की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement