गहरी नींद सोये पति को पत्नी ने मारी चाकू, पति गंभीर, पत्नी गिरफ्तार, भेजी गयी जेल

घायल पति का फर्द बयान लेती पुलिस

 

PAKUR (पाकुड़)।  झारखण्ड के पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा में एक पत्नी ने अपने ही पति को उस वक्त चाकू मार दी। जब पति गहरी नींद में सो रहा था। हादसे में पति सेजारुल शेख गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाली महिला टुंपा बीबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार सेजारुल शेख और उसकी पत्नी रात में खाना खाकर सोने चले गए थे। इस दौरान रात करीब 12 बजे महिला ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। इसके बाद पति सेजारुल शेख ने चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह खुद को बचाया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। परिजनों ने महिला को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं पुलिस ने मौके से खून लगा हुआ चाकू भी बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस घायल पति को इलाज के सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

बताया जाता है कि सेजारुल शेख की करीब सात साल पहले मुर्शिदाबाद जिले के अमुवा गांव में टुंपा बीबी से शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन दोनों के बीच हमेशा अनबन होता रहता था। जिससे तंग आकर पत्नी अपनी मायके चली गयी थी।बीते 16 सितंबर को महिला थाने में दोनों के बीच समझौता होने के बाद पत्नी टुंपा बीबी अपने पति के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान बीते देर रात को महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना के नवनियुक्त प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने पति के फर्द बयान पर महिला टुंपा बीबी के खिलाफ भादवि की धारा 341, 326, 323, 307 के तहत कांड संख्या 189/2023 दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि पति पर चाकू से हमला करने वाली महिला टुंपा बीबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement