GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हुआ आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। घटना में छोटे भाई गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर आनन फानन में बगोदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में अजय राम और विजय राम नामक दो भाई अलग अलग किराना की दुकान चलाते है। बुधवार सुबह दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की अजय राम ने अपना आपा खो दिया और अपने सगे छोटे भाई पर पेट्रोल छिड़क कर माचीस मार दिया। देखते ही देखते विजय राम के शरीर पर पहने कपड़े धू धू कर जलने लगे। चीख पुकार सुन पास पड़ोस के लोग वहां जुटे और किसी तरह आग को बुझाया। हालांकि इस दौरान बिजय बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन मे परिजन उसे लेकर बगोदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुये उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु बोकारो रेफर कर दिया है।
सरिया थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें घटना की मौखिक सूचना मिली है। जिसमे दो भाइयों के बीच विवाद में एक भाई को जलाने की सूचना मिली है। उक्त मौखिक सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई करने में जुटी है।