सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अलकापुरी की बैठक में कमिटी के हुआ पुनर्गठन

बासुदेव महथा बने अध्यक्ष व बासुदेव राम चंद्रवंशी महासचिव
Advertisement

Giridih : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अलकापुरी के सदस्यों की बैठक शनिवार को मंडप प्रांगण में समिति के मुख्य संरक्षक रुद्र कांत लाल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के 32वें वर्षगांठ पर इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कमिटी के महासचिव रहे संतोष कुमार रॉय द्वारा वर्ष 2022 के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसे कमिटी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। वहीं महासचिव रहे श्री राय ने इस वर्ष के पूजा आयोजन में अस्वस्थता के कारण यथोचित सहयोग करने में अपनी असमर्थता प्रकट की। फलस्वरूप कमिटी सदस्यों ने नई कमिटी के गठन, इस वर्ष के पूजा हेतु बजट का आकलन, भव्य पूजा पंडाल एवं आकर्षक विद्युत सज्जा करने, मुख्य मार्ग को भी आकर्षक लाइटों और झालरों से सजाने, महाअष्टमी पूजा के दिन पुष्पांजलि हेतु श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने हेतु विशेष व्यवस्था एवं सुविधा का इंतजाम करने पर भी विशेष चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के नयी कमिटी के गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वासुदेव महथा को कमिटी के अध्यक्ष एवं वासुदेव राम चंद्रवंशी को महासचिव चुना गया। वहीं नयी समिति का कोषाध्यक्ष मनिंदर प्रभाकर को एवं आलोक कुमार को सह कोषाध्यक मनोनीत किया गया। जबकि समिति का मीडिया प्रभारी सह सलाहकार गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार रमेश प्रभाकर को चयनित किया गया।

समिति के अन्य पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विकाश लाल एवं गणेश विश्वकर्मा को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार सिंह चौधरी, राजेश कुमार, बी अगस्त क्रांति कुमार शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी एवं नथुनी चौधरी को, सचिव डॉ शैलेन्द्र चौधरी, डॉ कुलदीप नारायण, अशोक सिंह एवं डॉ संजीव कुमार, संयुक्त सचिव उमेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, सुदीप राणा, संजय कुमार सिंह (परदेशी), संजय सिंह, सत्येन्द्र कुमार चौधरी एवं सरोज राय, जबकि संगठन सचिव मदन झा मुदित, दीपक कुमार गौड़, अनुराग सिंह, बासुदेव साव,अमित रस्तोगी एवं आलोक कुमार गुप्ता को बनाया गया। वहीं कार्यकारणी समिति सदस्य के रूप में गुड्डू सिन्हा, सुजीत कुमार शर्मा, गौरव भारद्वाज, विजय कुमार सिंह, कौशल कुमार, बसंत कुमार, मुन्ना पासवान, अजय तिवारी, ज्ञानेश्वर प्रसाद एंव लालन कुमार सिन्हा को शामिल किया गया।

नवगठित समिति के मुख्य संरक्षक रुद्रकान्त लाल दास, संरक्षक प्रमुख कृष्ण मुरारी प्रसाद एवं अभय शंकर प्रसाद, वरीय संरक्षक सन्तोष कुमार राय, मुख्य सलाहकार सुनीत कुमार सिंह एवं सलाहकार प्रमुख विनय कुमार सिंह, योगेश्वर महथा एवं फतेह नारायण साहू बनाये गये।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *