झामुमो के अगुआ साथी रहे स्व धनेश्वर मण्डल की माँ सोमरी देवी का हुआ निधन

Giridih : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अगुआ साथी रहे स्व धनेश्वर मण्डल की माँ सोमरी देवी का आज अहले सुबह निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुन उनके गांव जिले के गांडेय प्रखण्ड के मरगोडीह में शोक की लहर दौड़ गयी है। वहीं उनके निधन की खबर सुनते ही गांडेय प्रखण्ड प्रमुख राज कुमार पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, झामुमो नेता वरिष्ठ नेता व आंदोलनकारी बैजनाथ राणा उर्फ बैजू राणा समेत काफी लोग उनके गांव पहुंच दिवंगत का अंतिम दर्शन कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

100 वर्ष से भी अधिक उम्र वाली सोमरी देवी अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वो काफी मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव की महिला होने के साथ साथ धर्मपरायण महिला थी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह इस उम्र में भी अपना हर काम स्वंय करती थी। वो कभी बीमार नहीं होती थी। बीते रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रात्रि भोजन की और आज अहले सुबह परलोक सिधार गयी। उनके निधन से जहां पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं उनके निधन की खबर से प्रखण्ड झामुमो परिवार भी काफी मर्माहत है। काफी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजू मण्डल, राजेश मण्डल, सोनू पाठक, भुनेश्वर महतो, रवि कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement